सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कचरे के ढेर से बेहाल हुआ शहर

सिंगरौली:नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे शहर के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल इसी तरह दो-चार दिन और जारी रही तो गंदगी के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। शहर में बदबू और अस्वच्छ वातावरण के चलते लोग बाजारों में निकलने से भी बच रहे हैं।

वहीं इन दिनों शादी-विवाह का सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़ रहने की उम्मीद थी, लेकिन गंदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके। नागरिकों का कहना है कि एक ओर नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग और फीडबैक प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था का सीधा असर रैंकिंग पर भी पड़ सकता है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल पहल कर हड़ताल समाप्त कराने और शहर में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Next Post

विपिन की शिद्दत तारीफ-ए काबिल

Wed May 13 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास फिलहाल प्रदेश का कोई ऐसा नहीं जो मंदसौर विधायक विपिन जैन की लगन की बराबरी कर सके. उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की धरा पर बह रही शिवना नदी की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है. 2023 की दिसंबर में कांग्रेस से विधायक निर्वाचित होते ही उन्होंने […]

You May Like