इंदौर: शहर के यातायात को सुचारू चलाने के लिए आज यातायात सेल का गठन किया गया. कलेक्टर ने उक्त मामले में 5 सदस्यीय सेल बनाने के आदेश दिए.
कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के यातायात को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु यातायात सेल का गठन किया गया है.
कलेक्टर वर्मा के आदेश से गठित यातायात सेल में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोशन राय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात संतोष कोल, नगर निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, संयुक्त कलेक्टर ओम नारायण सिंह बड़कुल तथा नायब तहसीलदार महू देवेन्द्र कछवाह को शामिल किया है. उक्त यातायात सेल समय-समय पर सुचारू यातायात संचालन हेतु मौके पर कार्रवाई तय करेगा. साथ ही कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत करेगा.
