पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को सुरक्षा व सजगता के प्रति किया जागरूक

सीधी। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में एवं पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में आमजन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु संचालित अभियान के क्रम में कल दिनांक 10 मई 2026 को ग्राम टिकरी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान में बढ़ते ‘नशे और डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए साइबर फ्रॉड के प्रति ग्रामीणों को आगाह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस या कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ की बारीकियों से अवगत कराया गया। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा पर चर्चा करते हुए एसपी ने हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ‘राहवीर’ को शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक ने पंचायतों से अपील की कि वे गांव के मुख्य चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाई जा सके।

 

गणमान्य जनों की उपस्थिति-

 

​इस जन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एसडीओपी संतोष तिवारी, मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह एवं सहायता केंद्र टिकरी प्रभारी प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे। इनके साथ ही जनप्रतिनिधियों में टिकरी सरपंच तिलक राज सिंह, भुमका सरपंच लाला भैया शुक्ला, शिकरा सरपंच रफीक खान, दरिया सरपंच चंदू गुप्ता, डोल सरपंच मनोज बैगा एवं मड़वास मंडल अध्यक्ष केके मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती बसंती सिंह, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस वैरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू जल्द मिलेंगे 198 नये आरक्षक

Mon May 11 , 2026
सिंगरौली । चयनित आरक्षको का पुलिस वैरिफिकेशन आज सोमवार से पुलिस अधीक्षक दफ्तर में एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम, कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार एवं सुबेदार आशीष तिवारी के मौजूदगी में शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के लिए 198 आरक्षक जल्द ही मिलने वाले हैं। चयनित आरक्षको का आज […]

You May Like