किसानों की सुविधा का रखें ध्यान, उपार्जन के लिए दूर न भटकना पड़े: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन व्यवस्था के जिले में जो वेयर हाउस भर गए हैं वहां का उपार्जन अन्य निकटतम वेयर हाउस में शुरू करने के निर्देश दिए हैं.शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा दूसरे वेयर हाउस चयनित करते समय ध्यान रखा जाए कि किसानों को अपना गेहूं बेचने बहुत दूर न जाना पड़े. इस दौरान उन्होंने जिले के वेयर हाउसों में भंडारित गेहूं  के परिवहन की तैयारी करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए । बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित कृषि,सहकारिता,विपणन संघ एवं वेयरहाउस से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

न्यायालय में सुलझा पारिवारिक विवाद: तीन साल बाद फिर एक हुए राजकुमार और पूजा

Sat May 9 , 2026
सिवनी मालवा। न्यायालय में विचाराधीन एक पारिवारिक प्रकरण में वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को समझाइश देकर पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया। इस समझौते के बाद परिवार में खुशियों का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पति राजकुमार और पत्नी पूजा पिछले तीन वर्षों से […]

You May Like