सांसदों ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली; 09 मई (वार्ता) संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी रचनाओं ने भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई और उनकी दो महत्वपूर्ण रचनाएँ, ‘जन गण मन’ और ‘आमार सोनार बांग्ला’ क्रमशः भारत और बंगलादेश के राष्ट्रगान हैं। उल्लेखनीय है कि संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में स्थापित गुरुदेव का चित्र अतुल बोस ने बनाया था और इसका अनावरण 12 सितंबर, 1958 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया था।

Next Post

अजान अवैस का नाबाद अर्धशतक पाकिस्तान ने बनाये एक विकेट पर 179 रन

Sat May 9 , 2026
मीरपुर, 09 मई (वार्ता) मोहम्मद अब्बास (पांच विकेट), शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अनाज अवैस (नाबाद (85) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टंप के समय बंगलादेश के खिलाफ एक विकेट पर 179 रन बना […]

You May Like