झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले

रांची,28 जून (वार्ता) झारखंड में जमीन घोटाला के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए।

जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने आज ही अपना फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय ने हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद श्री सोरेन जेल से बाहर आ गए।

इससे पहले उच्च न्यायालय में 13 जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। श्री सोरेन को जमीन घोटाले मामले में इंडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था।

Next Post

भारतीय श्रमिकों के साथ हो मानवीय व्यवहार : विदेश मंत्रालय

Fri Jun 28 , 2024
नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) भारत ने इटली में एक भारतीय कामगार सतनाम सिंह की नियोक्ता की लापरवाही के कारण हुई मौत पर रोष प्रकट किया है और प्रवासी भारतीय श्रमिकों के साथ मानवीय व्यवहार किये जाने पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित […]

You May Like