36 हजार कीमत की देशी-विदेशी शराब जप्त

सिंगरौली। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में 72 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरी निवासी आरोपी बालमुकुंद साहू उम्र 35 वर्ष के पोल्ट्री फार्म पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 4 कागज के कार्टून में देशी मदिरा मसाला एवं 4 कार्टून में देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। कुल मिलाकर 72 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार 200 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह सहित विभागीय टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Next Post

फोरलेन की जांच शुरू,सडक़ से टीम ने लिए गए सैंपल

Fri May 8 , 2026
रतलाम। जावरा फाटक अंडर ब्रिज से सेजावता फंटा तक बने फोरलेन सडक़ निर्माण की गुणवत्ता जांच शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय टीम मौके पर पहुंची और सडक़ का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए संग्रहित किए। मंत्री के दखल के […]

You May Like