​भाजपा की जीत विकास और सुशासन के एजेंडे पर जनता की मुहर: खंडेलवाल

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों और रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह परिणाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम किया है, जिसका प्रतिफल चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है।

खंडेलवाल ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू की गई योजनाओं गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित और बुनियादी विकास ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही कारण है कि मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास दोहराया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मेहनत, समर्पण और बूथ स्तर तक की सक्रियता का परिणाम है।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा आगे भी इसी तरह विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम करती रहेगी।खंडेलवाल ने कहा कि ये परिणाम विपक्ष के लिए भी एक संदेश हैं कि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर निर्णय ले रही है। भाजपा सरकारें पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेंगी।

Next Post

इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एयरलाइंस ने आज शेयर बाजार को बताया कि उन्हें 03 जुलाई की शाम उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जायेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल […]

You May Like