अज्ञात युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर: कोतवाली थाना एवं नगरपालिका वार्ड 7 भारत ज्योति स्कूल के आगे नाला गढ़ार में एक अज्ञात युवक का सड़ा हुआ शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। इस दौरान एडिशनल एसपी,कोतवाली निरीक्षक के साथ डॉग एस्कॉर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण एवं परीक्षण किया। अज्ञात युवक का की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को जिला चिकित्सालय के शव फ्रीजर में सुरक्षित रखाते हुए कार्यवाही प्रारंभ की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर कुछ महिलाएं तिपान नदी की ओर गई थीं, जिन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा, आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दिए जाने पर हंड्रेड डायल पुलिस एवं कोतवाली थाना पुलिस को दी गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक संजय खलखो, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि एक 30 से 35 वर्ष उम्र के अज्ञात युवक मृत स्थिति में पड़ा है.

जो लगभग तीन से चार दिन पुराना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डांग स्कवाड से भी परीक्षण कराते हुए कार्यवाही प्रारंभ की। अज्ञात मृतक के शव को जिला अस्पताल अनूपपुर के शव वाहन से शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में सुरक्षित रख्या गया है तथा अज्ञात युवक की पहचान किए जाने का प्रयास पुलिस कर रही है, मृतक के मृत्यु का कारण प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है।

Next Post

पार्षद ने की मुख्य स्वच्छता निरीक्षक से अभद्रता

Fri Jun 28 , 2024
अजाक्स संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी   जबलपुर: भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड के पार्षद द्वारा स्वच्छता निरीक्षक के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में अजाक्स संघ ने कार्रवाई न होने पर नगर निगम में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। अजाक्स संघ के अध्यक्ष […]

You May Like