पैरोल पर आए युवक को तस्कर ने स्कॉर्पियो से कुचला: हालत गंभीर

नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सिंगोली मार्ग पर कुख्यात तस्कर पप्पू धाकड़ ने पैरोल पर जेल से बाहर आए अशोक धाकड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, आरोपी तस्कर ने युवक की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद उसे वाहन से कुचलने की भी कोशिश की। स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पत्नी को ससुराल छोडक़र बाइक से गांव लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक, हाथीपुरा निवासी अशोक धाकड़ अपनी पत्नी को ससुराल छोडक़र बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पप्पू धाकड़ और उसके साथियों ने उनकी बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी और कुचलने की कोशिश की। इस हमले में अशोक के हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुखबिरी की शव में जानलेवा हमला किया परिजनों के अनुसार, करीब तीन साल पहले हुए एक विवाद के बाद पप्पू धाकड़ को अशोक पर मुखबिरी का शक था। इसी के चलते वह लगातार अशोक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घायल के पिता देवीलाल धाकड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बढ़े और यह हमला हुआ।

वाहन जब्त, आरोपियों की तलाश जारी रतनगढ़ पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल अशोक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीडि़त परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पिता बोले-परिवार को जान से मार सकता है आरोपी

घायल अशोक धाकड़ के पिता देवीलाल धाकड़ ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी को ससुराल छोडक़र वापस हाथीपुरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तस्कर पप्पू धाकड़ अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो लेकर आया और अशोक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और पेट में भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

देवीलाल धाकड़ ने आगे बताया कि करीब तीन साल पुराने एक मामले को लेकर विवाद चल रहा है। पप्पू धाकड़ को शक है कि अशोक ने उसकी मुखबिरी की थी। इसी कारण वह लगातार उनके बेटे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन्होंने बताया कि अशोक एक मामले में पिछले तीन साल से जेल में बंद था और हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था।

देवीलाल धाकड़ ने आशंका जताई है कि आरोपी पप्पू धाकड़ उनके बेटे और परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Next Post

अवैध हथियार निर्माण व बिक्री मामले में 7 आरोपी दोषी, 10 वर्ष तक का कारावास

Wed Apr 29 , 2026
दमोह। न्यायाधीश पंकज कुमार वर्मा ने अवैध हथियार बनाने व उनकी बिक्री के मामले में आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कठोर दंड सुनाया है. इस प्रकरण में मप्र शासन की ओर से पैरवी शासकीय अभिभाषक राजीव बद्री सिंह ठाकुर द्वारा की गई. मामले के अनुसार, दिनांक 2 जनवरी 2025 को […]

You May Like

मनोरंजन