महू में गौवंश वध कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर/महू: ग्रामीण के महू में गौवंश वध के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल छुरा और चाकू भी जब्त किए हैं.ज्ञात हो, 24 अप्रैल को महू क्षेत्र में क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे गौवंश का कटा सिर और खाल मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया था. मामले में महू थाने में मप्र गौवंश प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.

एसपी ग्रामीण यागंचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार के साथ थाना प्रभारी दीपक राठौर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद सोमवार को मो. फरीद उम्र 20 साल निवासी बंडा बस्ती और सोहेल उम्र 25 साल निवासी रेलवे कॉलोनी महू को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके कब्जे से वारदात में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं.

Next Post

विद्युत खंभों में फैली ऑप्टिकल वायरों के गुच्छों को तत्काल हटाएं :मुख्य अभियंता

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर: शहर के अलग-अलग स्थान के विद्युत पोलो में गुच्छों के रूप में फैली ज्वलनशील ऑप्टिकल वायरों को जल्द से जल्द हटाने के लिए विद्युत विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के मकसद से मुख्य अभियंता संजय अरोरा ने मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय […]

You May Like