​महिला आरक्षण पर घेराबंदी: विधानसभा सत्र से पहले उमंग सिंघार ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक

भोपाल। 27 अप्रैल को प्रस्तावित मध्य प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे भोपाल स्थित उनके निवास पर आयोजित होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने में संशोधनों का बहाना बनाकर जानबूझकर देरी की जा रही है।

उमंग सिंघार ने कहा कि विशेष सत्र का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण बताया जा रहा है, लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार असंवैधानिक उपायों के जरिए महिला आरक्षण को टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधानसभा में ऐसे किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करेगी।

सिंघार ने यह भी कहा कि यदि आरक्षण को मौजूदा 543 सीटों पर लागू किया जाता है, तो कांग्रेस उसका समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाएं उनके लिए केवल राजनीतिक लाभ का माध्यम बनकर रह गई हैं। कांग्रेस विधायक दल इस मुद्दे को विशेष सत्र में प्रमुखता से उठाएगा।

Next Post

अमेरिका का 'इकोनॉमिक फ्यूरी' अभियान शुरू, ईरान के तेल नेटवर्क और चीनी रिफाइनरी पर प्रतिबंध

Sat Apr 25 , 2026
वाशिंगटन, 25 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा और समुद्री नेटवर्क पर प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए “इकोनॉमिक फ्यूरी” अभियान के तहत नयी कार्रवाई की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने चीन स्थित हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियन) रिफाइनरी सहित लगभग 40 […]

You May Like