विवि को पहली बार अखिल भारतीय प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि आई है. अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खाते में पहली बार गोल्ड मेडल आया है.

स्थापना के 57 साल बाद अभी तक किसी प्रतियोगिता में कभी गोल्ड मेडल एपीएसयू को नहीं मिला. विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि से जिले सहित विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. बता दें कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय जुजुत्सु प्रतियोगिता का आयोजन एसएनसीटी भोपाल में किया जा रहा है. जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ी के बीपीएस के पाचवें सेमेस्टर के छात्र उमेश साकेत ने गोल्ड मेडल हासिल कर यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के नाम की है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के ही छात्र विशाल बंसल ने 69 किलो ग्राम भार ने इसी खेल में ब्रांस मेडल हासिल किया है. इन खिलाडिय़ों ने यह बड़ी उपलब्धि दर्ज करायी है. डाक्टर रामभूषण मिश्रा, संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग एपीएसयू रीवा ने बताया कि अखिल भारतीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में उमेश साकेत ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, इसके साथ ही विशाल बंसल ने 69 किलो ग्राम भार वर्ग में ब्रांच मेडल जीता है. अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पहली बार विश्विद्यालय को गोल्ड मेडल मिला है. सभी ने बधाई दी है.

Next Post

रुपया 15 पैसे टूटा

Fri Apr 24 , 2026
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 14.50 पैसे लुढ़क गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.16 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा की यह लगातार पांचवीं गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 23 पैसे टूटकर 94.0150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद […]

You May Like