सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बिनायका थाना क्षेत्र अंतर्गत बारात आगमन को लेकर हुए विवाद में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल भेज दिए गए है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार को फरियादी प्यारी वाई पति कडोरी बंसल निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की राखी बंसल के बारात आगमन के स्थान को लेकर उसी गांव में रहने वाले लड़के के मामा परमू वंशल ,मामी पूनावाई बंसल और ममेरे भाई रामेश्वर बंसल ने फरियादिया व उसकी लड़की राखी बंसल को गालियां दी और मना करने पर जान से मारने की नीयत से आरोपी रामेश्वर बंसल ने लोहे के बका से दोनों की मारपीट कर दी। जिससे फरियादिया को सिर में ,हाथ में और उसकी लड़की को गले में गंभीर चोटे आई तीनों आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना विनायका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 109(1),115(2),118(1),296a,3(5)bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना के मुख्य आरोपी रामेश्वर पिता परमू बंसल निवासी ग्राम डिलोना को उल्दन बेसली यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आरोपियों परमू पिता उद्दे बंसल एवं पूना बाई पति परमू बंसल दोनों निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका को अलग-अलग स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर तीनो आरोपियों को न्यायालय बंडा मे पेश किया गया जो न्यायालय के आदेश पर तीनो आरोपियों को जेल में निरूद्ध कराया गया ।
