शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए कई संस्थान और संगठन

इंदौर: शहर में नगर निगम द्वारा डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, चौराहों तथा अविकसित उद्यानों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जनभागीदारी से कार्यों  किए जा रहे हैं. हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए निगम को कई आवेदन मिले हैं. निगम ने शहर के अलग अलग हिस्सों में उपरोक्त काम को अनुमति दे दी है. साथ ही कुछ संस्थाओं के आवेदन पर विचार किया जा रहा है.ध्यान रहे कि नगर निगम एमआईसी ने शहर के डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, चौराहों के बगीचों का सौंदर्यीकरण एवं विकास करने हेतु सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को गोद देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

नगर निगम को शहर के डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, चौराहों के सौंदर्यीकरण व विकास के विभिन्न संस्थाओं से प्रस्ताव मिले हैं. उक्त मामले को लेकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि इंदौर की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी भी एक विशेष पहचान है. शहर के जागरूक संगठन और नागरिक आगे आकर उद्यानों, चौराहों और डिवाइडरों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, तो अन्य लोग भी प्रेरित होकर आगे आएंगे.

निगम को कई संस्थाओं द्वारा सहमति
शहर में जनभागीदारी से हरियाली विकसित करने के लिए क्वींस कॉलेज के सामने सांई बाबा कॉलोनी से खंडवा नाके के डिवाइडर, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर द्वारा बापट चौराहा से बीसीसी तक तथा बीसीसी से एबी रोड तक डिवाइडर का विकास, चमेली विला कॉलोनी के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र का, श्रीधी ग्लोबल कंज्यूमर द्वारा लेन्टर्न चौराहा से मालवा मिल चौराहा तक डिवाइडर, श्री दक्षिण कालीपीठ जन कल्याण संस्थान द्वारा सुविधि नगर मेन रोड स्थित छोटे बगीचे तथा केन्द्रीय सेन समिति कैटेलाइजर गीताभवन द्वारा ढक्कनवाला कुआं से गीताभवन चौराहा तक डिवाइडर के विकास करने के आवेदन पर सहमति दी गई है.

निगम को निम्न स्थानों के नए आवेदन मिले
वार्ड क्रं. 72 नेमी नगर उद्यान, योजना क्र. 78, विजय नगर, इन्दौर में अर्बन फॉरेस्ट सह ओपन लानिंग सेंटर, हाईकोर्ट से मालवा मिल तक, लैन्टर्न चौराहा, मंगल नगर सतकार गर्ल्स होस्टल के सामने, महाराजा रणजीतसिंह प्रतिमा चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक, आई.टी पार्क चौराहे से महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज तक, प्रतिक्षा ग्रीन नर्सरी के पास स्टील ग्रीन बेल्ट उद्यान डिवाइडर रोटी पर विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु नवीन आवेदन मिले हैं.

निगम की अपील
नगर निगम शहर की संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से अपील करता है कि शहर में रोटरी, चौराहे, डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट को जनभागीदारी के तहत 5-5 साल के लिए गोद लेकर विकास में सहयोग करे

Next Post

राशिफल-पंचांग : 20 अप्रैल 2026

Mon Apr 20 , 2026
पंचांग 20 अप्रैल 2026:- रा.मि. 30 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल तृतीया चन्द्रवासरे दिन 10/38, कृतिका नक्षत्रे दिन 7/36, सौभाग्य योगे रात 7/38, गर करणे सू.उ. 5/38, सू.अ. 6/22, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, अक्षय तृतीया, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार […]

You May Like

मनोरंजन