ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल मजदूर का हाल, इलाज का पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1 लाख की दी सहायता

ग्वालियर: ट्रिपल आई.टी.एम. कॉलेज से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक स्वर्ण रेखा नाले पर एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में घायल मजदूर का हाल जानने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ऊर्जा मंत्री ने घायल मजदूर के उपचार का पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1लाख की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर में खेड़ापति कॉलोनी रोड़ के पास पीयर नम्बर 194 एवं पीयर नम्बर 195 पर गर्डर की लांचिंग क्रेनों के माध्यम से की गई थी, इसी दौरान अचानक क्रेन का पाइप फट जाने से गार्डर स्लिप हो गया, इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री तोमर अस्पताल पहुंचे और मजदूर के इलाज का खर्च पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही पीडब्यूड डी अधिकारियों को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिए है।

Next Post

CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?

Fri Apr 17 , 2026
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है, लेकिन इस मैच में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर फैंस के बीच अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, लेकिन टीम एक भी मैच […]

You May Like