
सागर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सागर जिले का प्रदर्शन इस वर्ष बेहतर रहा है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 77.10 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है।
पिछले वर्ष सागर जिले का परिणाम 75 प्रतिशत था, जबकि इस बार यह बढ़कर 79 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे शिक्षा स्तर में सुधार साफ नजर आ रहा है।
खास बात यह रही कि कक्षा 10वीं में सागर जिले के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है।
