​सोशल मीडिया पर प्यार, फिर नोएडा में धोखा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। बैतूल जिले में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से नोएडा निवासी सुनील राजपूत (25) से हुई थी। परिचय बढ़ने के बाद आरोपी बैतूल आया और एक होटल में ठहरकर महिला से मिला, जहां उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में आरोपी के कहने पर महिला बिना परिजनों को बताए नोएडा पहुंची, जहां आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। मानसिक आघात से पीड़ित महिला बैतूल लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम नोएडा भेजी गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डहेरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने महिलाओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Next Post

इज़रायल-लेबनान वार्ता की मेजबानी करेंगे रुबियो, तीन दशक में सबसे बड़ा कूटनीतिक संपर्क

Tue Apr 14 , 2026
वॉशिंगटन, 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इज़रायल और लेबनान के बीच दुर्लभ प्रत्यक्ष वार्ता की मेजबानी करेंगे, जो तीन दशक से अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क होगा।वाशिंगटन डीसी में मंगलवार को होने वाली इस बैठक में इज़रायल के राजदूत येचियल […]

You May Like