चंदन नगर थाने में पुलिसकर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया

इंदौर:चंदन नगर थाना परिसर में पुलिस स्टाफ के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और आपातकालीन तैयारी को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया. कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल राऊ के डॉ. शिवदयाल बरडे ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी दी.प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर ने हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत समझाई.

उन्होंने सीपीआर देने की सही विधि, जरूरी सावधानियां और समय पर कार्रवाई के महत्व पर विस्तार से बताया. इस दौरान पुलिसकर्मियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी तरीके से मदद कर सकें. प्रशिक्षण से पुलिस स्टाफ की आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और जरूरतमंदों की जान बचाने में मदद मिलेगी.

Next Post

बैतूल में खंडेलवाल ने डॉ आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue Apr 14 , 2026
बैतूल: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित बड़ी संख्या […]

You May Like

मनोरंजन