ग्वालियर:आज अचलेश्वर मंदिर परिसर में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा गौमाता सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित अवैध मजार के विषय को लेकर संगठन ने गंभीरता से संज्ञान लिया।संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा आमजन से समर्थन लेते हुए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रशासन तक अपनी मांग पहुँचाने का कार्य किया।
संगठन ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने हेतु अवैध निर्माणों को शीघ्र हटाया जाए। साथ ही गौमाता के संरक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौसेवा एवं धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने स्पष्ट किया कि संगठन धार्मिक आस्था, गौमाता के सम्मान एवं सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
