15 अप्रैल तक आ सकता है 10 वीं और 12 का रिजल्ट, छात्राओं से फिर बढ़त की उम्मीद

ग्वालियर: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है। इस बार सिर्फ पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या छात्राएं अपना लगातार बढ़त का सिलसिला बरकरार रख पाएंगी। पिछले 5 साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो साफ है कि 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। कई वर्षों में तो उन्होंने छात्रों से 5 से 8 प्रतिशत तक ज्यादा रिजल्ट दिया है, जिससे यह पैटर्न अब एक स्थायी ट्रेंड बनता नजर आ रहा है।
12वीं के नतीजों में पिछले वर्षों में उतार-चढ़ाव साफ दिखा है। 2021 में कोरोना के चलते सभी छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया और रिजल्ट 100 फीसदी रहा। इसके बाद 2022 में पास प्रतिशत 72.72 फीसदी रहा, लेकिन 2023 में यह गिरकर 55.28 फीसदी तक पहुंच गया। हालांकि 2024 में सुधार के साथ यह 64.49 फीसदी हुआ और 2025 में 74.48 फीसदी के साथ पिछले 15 साल का रिकॉर्ड बन गया। इस दौरान छात्राओं का प्रदर्शन हर साल छात्रों से बेहतर रहा। 2025 में जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 77.55 फीसदी रहा, वहीं छात्रों का 71.37 फीसदी था। यह अंतर पिछले कई वर्षों से लगातार बना हुआ है। 10वीं में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा है।

Next Post

आज शनिवार से सात मंडलों में लगेंगे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर

Sat Apr 11 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आज 11 अप्रैल से सात मंडलो मे एक साथ अलग अलग स्थानों पर दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर होंगे.शहीद हेमूकालानी, श्री रामकृष्ण, वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महाराज अग्रसेन, शहीद भगत सिंह और गुप्तेश्वर मंडलो मे होने […]

You May Like