जबलपुर:मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ, जिला स्वास्थ्य समिति जबलपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पनगरहा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। संघ के अनुसार, राशि वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई ऐसे कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया जिनका मरीजों से सीधा संबंध नहीं है, जबकि वास्तविक सेवा में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनदेखी की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भुगतान में भारी गड़बड़ी हुई है, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है।संघ के पदाधिकारियों नरेश कुलस्ते, विपिन पीपरे, अजय दुबे एवं महेन्द्र शर्मा ने मांग की है कि अब तक हुए वितरण की निष्पक्ष जांच हो, अनियमित भुगतान पर रोक लगे तथा शेष राशि सभी पात्र कर्मचारियों में समान रूप से वितरित की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा
