समय से पूरा हुआ मूल्यांकन, अब रिजल्ट का इंतजार

जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में 3 अप्रैल को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस बार एमएलबी स्थित मूल्यांकन केंद्र में कुल 3 लाख 9 हजार 405 कॉपियों की जांच की गई। मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा होने के साथ ही अब परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अप्रैल अंत या मई माह की शुरुआत में ही छात्रों के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि बारहवीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक और दसवीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं। अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें रिजल्ट जारी होने पर टिकी हैं, जिसका नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।
परिणाम से पहले कॉपियों की क्रॉस चेकिंग जारी
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार, परिणाम जारी करने से पहले कॉपियों की क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि परिणाम पूरी तरह त्रुटिरहित हों। इस वर्ष जबलपुर जिले में कुल 43 हजार 72 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें दसवीं कक्षा के 23 हजार 938 और बारहवीं कक्षा के 19 हजार 134 छात्र शामिल रहे। परीक्षाएं जिले के 100 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

Next Post

गेट पास के नाम पर जिला अस्पताल में हो रही अवैध वसूली बंद

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर: जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों से गेट पास के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि मेसर्स मोहम्मद […]

You May Like

मनोरंजन