रोटावेटर चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम भोडगढ से   1 लाख 34 हजार रूपए का रोटर वेटर चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चुराया हुआ रोटावेटर एवं घटना में प्रयुक्त टैक्टर एवं नगद 5500 रूपये जप्त कर लिए है। विदित हो कि आकाश पटेल 25 वर्ष निवासी मनकवारा गोटगॉव नरसिंहपुर ने रिपोट दर्ज करायी थी कि उसकी खेती चरंगवॉ अतंगर्त ग्राम भोडगढ में है। उसने वर्ष 2022 में शाक्तिमान कम्पनी का रोटरवेटर खरीदा था।

बीती रात 1 बजे काम करने के बाद रोटर वेटर खेत में रखा था। सुबह 7 बजे देखा खेत में रखा रोटरवेटर गायब था। कोई अज्ञात चोर खेत मे रखा रोटर वेटर कीमती 1 लाख 34 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अमित कुमार लोधी 19 वर्ष निवासी ग्राम नोनी करेली, अरविंद कुमार पटेल 23 वर्ष निवासी ग्राम सुनवारा हाल भोरगढ़ को अभिरक्षा में लिया गया

Next Post

दिनभर तपे सूर्यदेव, बढ़ गई उमस

Tue Jun 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मानूसनी गतिविधियां नहीं पकड़ रही रफ्तार जबलपुर: जिले में मानसून का प्रवेश हो गया है लेकिन  मानूसनी गतिविधियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है जिसके चलते गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बीते दो दिनों में […]

You May Like

मनोरंजन