किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कल कलेक्ट्रेट कार्यालय पर घेरावः वर्मा

इंदौर: किसानों के समर्थन में कल दोपहर 12 बजे कांग्रेस पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव और आंदोलन करेगी. उक्त आंदोलन किसानों को गेहूं एमएसपी 3 हजार, ओला वृष्टि से नुकसान पर मुआवजा और डिफॉल्ट किसानों का ऋण माफ कर शान के योजना में शामिल करने की मांग की जाएगी.उक्त किसान आंदोलन की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्देश पर पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालयों पर 9 अप्रैल आंदोलन किया जाएगा.

सभी जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किसानों की मांगों का समर्थन करने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल होंगे. इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भाग लेंगे. सज्जन वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार किसानों कर साथ अन्याय कर रही हैं. एमएसपी पर खरीदी 10 अप्रैल से शुरू कर रही है और वह भी 2720 क्विंटल पर, जबकि किसानों को 3 हजार रुपए क्विंटल एमएसपी पर खरीदी होना चाहिए. किसानों को 26 मार्च को बता रहे है कि जिसका ऋण 31 मार्च तक पूरा होगा उसको योजना का लाभ मिलेगा.

ऐसे सभी किसानों के साथ मोहन सरकार का अन्याय है. कांग्रेस ऐसे डिफाल्टर किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ देने, ऋण माफी करने की मांग कर रही है. साथ ही कांग्रेस 17 जिलों में ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा और षडयंत्र पूर्वक डिफाल्टर बनाए किसानों और गेहूं की एमएसपी 3 हजार रुपए प्रति मि्ंटल करने की मांग को लेकर कल प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों पर आंदोलन करेगी. इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, प्रदेश प्रवक्ता, प्रमोद द्विवेदी ,अमित चौरसिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल और कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

Next Post

ईरान के साथ सीजफायर के बाद DC में बढ़ी हलचल, व्हाइट हाउस घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी

Wed Apr 8 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद ईरान पर हमले 15 दिनों के लिए टाल दिए हैं। वहीं, वॉशिंगटन में इस फैसले के खिलाफ व्हाइट हाउस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के लिए युद्धविराम की घोषणा के बाद […]

You May Like