इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई, जब डीपीएस स्कूल के पास मैदान में रमेश पंवार (परिवहन नगर निवासी) का लहूलुहान शव मिला। पास में उनकी एक्टिवा मिली, लेकिन मोबाइल गायब था. शव पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए.
एडिशनल डीसीपी दिशेश अग्रवाल ने बताया कि मृतक बीएसएनएल से रिटायर्ड थे और हाल ही में अस्पताल से लौटे थे. पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच करवाई है तथा परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
