दो शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 10 पेटी की बरामद 

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी रायसेन, विदिशा जिले से लाकर भोपाल में शराब तस्करी कर रहे थे, जब्त की गई शराब सहित सामनों की कीमत 1 लाख 70 हजार रूपये आंकी गई है.

शराब तस्करी के लिये आरोपियों ने शराब ठेका तब्दीली के समय मुनाफा कमाने के लिये सस्ते दाम पर विदिशा रायसेन जिले से पैसे मिलाकर शराब खरीदी थी. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के प्रकरणो में जेल जा चुके हैं.

पुलिस के मुताबिक सोमवार को डी सेक्टर दशहरा मैदान अयोध्यानगर में एक स्कूटी पर दो व्यक्ति एक थैले में अवैध शराब रखकर बेचने कि फिराक में थे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब ठेका चेंज होने के दौरान सस्ते रेट में रायसेन और विदिशा जिले से शराब लाकर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से होम डिलेवरी कर शराब की अवैध तस्करी कर रहे थे.

Next Post

जीआरपी भोपाल ने मशीन चोरों को किया गिरफ्तार, चार लाख का सामान बरामद

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल। जीआरपी भोपाल ने चोरी गई मशीन, जिसकी कीमत चार लाख पंद्रह हजार रूपए को बरामद किया है. जीआरपी को इसके लिए तीन राज्यों कटक (उडीसा), कलकत्ता (बेस्ट बंगाल) और गुवाहाटी (असम) तक दबिश देने पड़ा. आरोपी भोपाल रेलवे ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइड से चोरी कर मशीन ले गए थे. पुलिस […]

You May Like