सीएम डॉ यादव के निर्देश: पारदर्शी हो गेहूं उपार्जन, सीधे खातों में आएगा पैसा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में 10 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे गेहूं उपार्जन कार्य को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु और पारदर्शी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तौल, भुगतान और परिवहन की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीदी की प्रक्रिया सरल और सुगम बनाई जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

डॉ. यादव ने विशेष रूप से भुगतान व्यवस्था पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि किसानों को उनके उपार्जित गेहूं का भुगतान निर्धारित समयसीमा में सीधे खातों में किया जाए। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और गेहूं उपार्जन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Next Post

मिशन कर्मयोगी: 120 को आईगॉट पोर्टल का प्रशिक्षण, तकनीकी बारीकियां सिखाईं 

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सीखें सप्ताह-साधना सप्ताह 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के 120 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रक्षित […]

You May Like