पडाना: नेशनल हाईवे मऊ से पडाना होते हुए राजधानी की ओर जाने वाला सुगम एवं सरल मार्ग मऊ पड़ाना सड़क मार्ग पर पर विद्युत विभाग की बढ़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ स?क किनारे लगे 3 उयङ्क हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़ी अनहोनी का डर बना रहता है.
वाहनों से टकराने का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि तारों का स्तर सड़क से इतना नीचे आ गया है कि वहां से गुजरने वाले ऊंचे वाहन, जैसे हार्वेस्टर ट्रैक्टर-ट्रॉली या ट्रक, कभी भी इनकी चपेट में आ सकते हैं. विशेष रूप से रात के समय जब दृश्यता कम होती है, तब इन तारों से टकराने की संभावना और भी बढ जाती है. यदि कोई वाहन इन तारों के संपर्क में आता है, तो एक बड़ा अग्निकांड या जनहानि हो सकती है।
जल्द सुधार की मांग
स्थानीय रहवासियों और किसानों ने ठेकेदार, प्रशासन एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय, समय रहते इन तारों को ऊपर किया जाए और व्यवस्था में सुधार किया जाए. यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
प्रशासन की चुप्पी पर आक्रोश क्षेत्रीय नागरिकों
का कहना है कि इस समस्या के बारे में पूर्व में भी ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक इन ढीले तारों को कसने या खंभों को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सड़क पर आवाजाही अधिक होने के कारण राहगीर और वाहन चालक हमेशा खौफ के साये में सफर करने को मजबूर हैं.
