नगर निगम ने अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त किये

जबलपुर। नगरीय निकाय सीमा में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाईजरों की अब खैर नहीं है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने कड़े निर्देश प्रदान किये हैं। कार्रवाई के संबंध में कॉलोनी सेल के प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 30 मौजा माढ़ोताल खसरा नं. 12/1/7 की भूमि पर सारिका जैन द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था, जिसे नगर निगम के कॉलोनी सेल द्वारा आज ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, परन्तु उनके द्वारा कोई जबाव प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण उक्त भूमि के अवैध विकास कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। कार्यवाही के समय कॉलोनी सेल के उपयंत्री मनोज तिवारी, समयपाल सियाराम पटैल, मुकुल तिवारी, नोटिस सर्वर रामाराव आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

Thu Jun 26 , 2025
नई दिल्ली 26 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like