बैकुण्ठपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप,स्कॉर्पियो सहित तीन तस्कर पकड़ाए

रीवा। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैकुंठपुर पुलिस ने बीती रात खम्हरिया गांव में दबिश देकर 10 पेटी अंग्रेजी शराब सहित स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा है मामले में तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें से एक रायपुर कर्चुलियान शराब दुकान का मैनेजर भी शामिल है.

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में बैकुंठपुर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया निवासी रवि सिंह नामक युवक शराब की अवैध खेप लाकर खेत में छुपाया हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शराब जप्त करते हुए रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया. रवि सिंह के साथ शराब लेने जाने वाले राघवेंद्र सिंह निवासी ग्राम मड़ौ नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए थे. वही इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रायपुर कर्चुलियान शराब दुकान के मैनेजर अतुल तिवारी निवासी नौढिया थाना जमोडी जिला सीधी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 10 पेटी शराब और स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया है फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Post

जानवरों को फंसाने लगाय था करेंट, युवक की मौत

Wed Apr 1 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने बाली खबर सामने आई है जहां हर्राई प्रताप सिंह गांव में हुआ कुछ ऐसा कि गांव में हडक़ंप मच गया. जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाया गया 11 हजार केवी का हाई वोल्टेज तार युवक अनिल सिंह गौड़ के लिए मौत […]

You May Like