50 लाख की ड्रग्स ले जाते 3 गिरफ्तार 

रतलाम। जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कायऱ्वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मागर्दशन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण : दिनांक 29.03.2026 को रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 46 जेडसी 7839 से तीन व्यक्ति एमडी ड्रग्स लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर बोलेरो पिकअप वाहन मे सवार तीन आरोपी- 1 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर, 2 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, 3 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा एमडी ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

जब्त सामग्री : 500 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती करीब 50 लाख रूपये व एक एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमती करीब 5 लाख रुपये। कुल मश्रुका करीब 55 लाख रुपये का जप्त हुआ है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर. घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सै. सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Next Post

केरल चुनाव में राहुल गांधी सोमवार को कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Sun Mar 29 , 2026
नई दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोमवार को वहां जायेंगे । श्री गांधी केरल के दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और कॉर्नर मीटिंग्स को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। तय […]

You May Like