पांढुरना। अमेरिका-इजरायल-ईरान के मध्य जारी जंग के चलते पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत के दौरान आज मंगलवार को पेट्रोल की भी भारी कमी आने की उड़ी अफवाह के चलते लोगों द्वारा अपने अपने वाहनों में पेट्रोल भरने नगर के पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे एक दूसरे का देखा देखी हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम पेट्रोल पंप पर पहुंचने से पेट्रोल वितरण करने में संचालकों को भारी मशक्कत करनी पडी।
गौरतलब हो कि अमेरिका,इजरायल,ईरान के मध्य जारी युद्ध का असर विश्व के अन्य देशों की तरह ही भारत में भी दिखाई देंने लगा है,अचानक ही कई वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से विशेषकर आम लोगों के घरों का बजट ही बिगड़ गया। वहीं घरेलू गैस की कमी के चलते देश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही पांढुरना जिले में भी गैस सिलेंडर के लिए आम लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड रही है,हालांकि प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर गैस वितरण एजेंसी के संचालकों द्वारा लोगों को गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं होने की बार-बार बात बताते हुए संयम रखने की अपील की जा रहीं है,लेकिन फिर लोगों अपने अपने कनेक्शन के गैस सिलेंडरों के साथ ही अधिक कीमत देकर लोगों से गैस सिलेंडर अतिरिक्त सिलेंडर जमा कर रखने लगे है।
वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की तरह ही मंगलवार के शाम को अब पेट्रोल की भारी कमी आने की उड़ी अफवाह के चलते नगर जिला मुख्यालय के चारों पेट्रोल पम्पों पर लोगों का हुजूम अपनी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरने उमड पडा,एक दूसरे का देखा देखी हजारों की संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ ही पांच से लेकर 20-20 लीटर की कुप्पी में पेट्रोल लेने पेट्रोल पम्प पर पहुंच खरीदते नजर आए । पेट्रोल पम्प पर इस तरह ही उमडी भीड के चलते संचालकों को पेट्रोल वितरण करने में भारी परेशानियों के चलते व्यवस्था बनाने पुलिस को बुलाना पडा।
