छात्रावास अधीक्षिका पर लगे प्रताड़ना के आरोप, छात्राओं ने की शिकायत

जबलपुर: शा. महाविद्यालयीन आदिवासी कन्या छात्रावास, राईट टाउन की छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगातार प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने शिकायत में कहा कि अधीक्षिका द्वारा न केवल उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं बल्कि अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका ने उन्हें क्षेत्र संयोजक रीता पटैल और सहायक आयुक्त जी. के. दुबे के नाम पर धमकियां दी हैं। इसके अलावा, छात्राओं के बीच अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनकी एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
साफ-सफाई और सुरक्षा की समस्या
शिकायत में कहा गया है कि छात्रावास में साफ-सफाई का उचित ध्यान नहीं रखा जाता। छात्रावास के टॉयलेट और भोजन कक्ष में गंदगी होने के साथ-साथ वहां चूहे जैसी गंदगी भी देखी गई है। वहीं, अधीक्षिका छात्रावास में लगातार उपस्थित नहीं रहतीं, जिससे आपातकालीन स्थिति में छात्राओं की सुरक्षा जोखिम में है।
अध्ययन और भोजन पर लगाया प्रतिबंध
छात्राओं ने यह भी शिकायत की कि उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी अधीक्षिका की ओर से दबाव बनाया जाता है। छात्राओं को एक साथ खाने की सुविधा नहीं दी जाती, और इस कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
छात्राओं ने संभागीय उप-आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग और सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, जबलपुर से आग्रह किया है कि अधीक्षिका को तत्काल निलंबित किया जाए और एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कराई जाए। साथ ही छात्रावास में किसी एस.सी./एस.टी. समुदाय के अधीक्षक की नियुक्ति करने की मांग भी की गई है।

Next Post

संसद में प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रियंका ने व्यापक चर्चा की रखी मांग

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर जो बयान दिया है उसमें कोई नई बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।