छतरपुर नगर पालिका का 580 करोड़ का बजट तैयार, पार्षदों का तीखा विरोध

छतरपुर: नगर पालिका परिषद छतरपुर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े बजट की घोषणा करने की तैयारी में है। प्रशासनिक गलियारों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार, इस बार मार्च के अंतिम सप्ताह में लगभग 580 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जा सकता है। जहाँ प्रशासन इसे शहर के कायाकल्प का मास्टरप्लान बता रहा है, वहीं जनप्रतिनिधियों ने इसे केवल ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ करार देते हुए मोर्चा खोल दिया है।
पिछले साल की तुलना में ₹210 करोड़ का बड़ा उछाल
नगर पालिका प्रशासन इस बार बुनियादी ढांचे और शहर के विस्तार पर बड़ा दांव लगा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2025 का बजट: ₹370 करोड़, आगामी प्रस्तावित बजट: ₹580 करोड़, कुल बढ़ोतरी: ₹210 करोड़ है।मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) माधुरी शर्मा ने पुष्टि की है कि बजट की बैठक 25 मार्च के आसपास प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस राशि का बड़ा हिस्सा शहर की मूलभूत सुविधाओं और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को गति देने में खर्च किया जाएगा।

Next Post

डिजिटल ठगी का ‘म्यूल नेटवर्क’ ध्वस्त, रात की पेट्रोलिंग में खुला खेल

Mon Mar 23 , 2026
छतरपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक सुनियोजित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए हो रही धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार किया है। पन्ना रोड स्थित हेलीपैड ग्राउंड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और एक आरोपी को […]

You May Like