पहले पिस्टल से फायर, मिस होने पर बट से किया हमला

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पेप्टेक सिटी कॉलोनी में रविवार दोपहर एक विवाद हो गया। आरोपी रघुराज सिंह रघु ने गौरव सिंह गोलू का रास्ता कार से रोककर उन पर पिस्टल से फायर किया। फायर मिस होने पर रघुराज ने बंदूक की बट से हमला कर गौरव को घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुराज सिंह रघु ने अचानक अपनी कार गौरव सिंह गोलू की गाड़ी के सामने लगा दी। इसके बाद उन्होंने पिस्टल निकालकर गौरव पर गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं चली। फायर मिस होने के बाद रघुराज ने पिस्टल की बट से गौरव के चेहरे और आंख पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित गौरव सिंह सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें तत्काल घटना में घायल गौरव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। इधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया है और कॉलोनी के गार्ड व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
  टेंडर का विवाद
इस मामले को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले सडक़ निर्माण का टेंडर खुला था, जो गौरव सिंह के नाम पर स्वीकृत हुआ था। इस टेंडर प्रक्रिया में रघुराज सिंह भी एक निविदाकर्ता के रूप में शामिल थे। बताया गया कि टेंडर मिलने से पहले दोनों के बीच मित्रतापूर्ण संबंध थे, लेकिन टेंडर स्वीकृत होने के बाद हालात बिगड़ गए। रघुराज सिंह ने गौरव सिंह से काम में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसी तनाव के चलते रघुराज कुछ समय के लिए शहर से बाहर चले गए थे, लेकिन अब यह मामला हिंसक रूप लेता नजर आने लगा है।

  बैठक में हुई थी कहासुनी
बताया गया कि रविवार को पेप्टिक सिटी स्थित गुलाब पार्क में कॉलोनी की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें गौरव और रघुराज भी मौजूद थे। बैठक के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसके बाद रघुराज वहां से निकल गए। वहीं, बैठक समाप्त होने के बाद गौरव सिंह अपनी कार से कालोनी के बाहर जाने के लिए निकले तभी रास्ते में रघुराज ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Next Post

सिंधी अकादमी के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

Mon Mar 23 , 2026
ग्वालियर: संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी मप्र सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक को जान से मारने की धमकी दी गयी है। अज्ञात कॉलर ने फोन कर रूपये मांगते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। लाला के बाजार इलाके में रहने वाले सिधी अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी को अज्ञात […]

You May Like