सिंधी अकादमी के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

ग्वालियर: संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी मप्र सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक को जान से मारने की धमकी दी गयी है। अज्ञात कॉलर ने फोन कर रूपये मांगते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। लाला के बाजार इलाके में रहने वाले सिधी अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी को अज्ञात नम्बर से फोन आया, कॉल करने वाले ने उनसे रूपये मांगते हुए धमकी दी है कि हिसाब कर दो, नही तो तुम्हारा हिसाब कर दिया जायेगा।

राजेश बाधवानी के पास दरमियानी रात लगभग 2.27 बजे फोन आया था। इसके बाद रात 4 बजे तक लगभग 6 बार फोन आया। लेकिन बाद में वाधवानी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब राजेश वाधवानी ने कॉलर से उसकी पहचान पूछी तो वह अपशब्द बोलने लगा और धमकाया कि तुम्हारे सारे पैसे चाहिये, नही तो बहुत बुरा होगा। कॉलर ने यह भी कहा है कि तुम बीजेपी की बहुत नेतागिरी करते हो, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे। सुबह जब वाधवानी ने अपने दोस्त राजेश वालानी को पूरी घटना बताई तो इस पर वालानी ने भी बताया कि उन्हें भी इसी नम्बर से धमकी भरा कॉल आया था। इससे मामला और भी गंभीर हो गया।
एफआईआर दर्ज
घटना के बाद राजेश वाधवानी ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर पूरी जानकारी शेयर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल माधोगंज थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिये है।

Next Post

बंटी-बबली स्टाइल में 12 शहरों में 57 चोरियां करने वाले पकड़े, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Mon Mar 23 , 2026
ग्वालियर:मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात के 12 से अधिक शहरों में 57 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग बंटी-बबली की स्टाईल में 57 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, ग्वालियर पुलिस ने इंटरस्टेट चोर गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग फिल्मी अन्दाज में बंटी बबली की […]

You May Like