विदिशा में पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

विदिशा: नवरात्रि एवं त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार रात को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च कोतवाली, सिविल लाइन, तिलक चौक, बड़ा बाजार, बस स्टैंड सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च में विभिन्न थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।
पुलिस ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Next Post

संवेदनशील पुलिसिंग: एक सुराग से सुलझी कहानी, पुलिस ने बच्ची को पहुंचाया घर

Sat Mar 21 , 2026
गुना:मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली 7 वर्षीय मासूम को महज 24 घंटे के भीतर उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक सुराग जोड़ते […]

You May Like