इंदौर: तुलसी नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 7.50 बजे एक महिला के साथ चोरी की कोशिश की घटना सामने आईजानकारी के अनुसार घटना 121C तुलसी नगर के पास हुई. आरोपी ने महिला शकुंतला चौकसे से पहले उसके बारे में कुछ पूछने का बहाना बनाया और उसी दौरान उसका गला पकड़ कर चैन खींचने की कोशिश की.
महिला ने विरोध किया और चोर मौके से फरार हो गया. तुलसी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
