इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए

तेल अवीव, 17 मार्च (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल ‘बासिज’ के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में श्री सुलेमानी को निशाना बनाया गया। गौरतलब है कि गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है। इजरायल ने श्री सुलेमानी पर ईरान में नागरिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसक दमन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बल प्रयोग का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

Next Post

ऑस्कर वीक के दौरान साउथ एशियाई सिनेमा के बढ़ते वर्चस्व पर ताहा शाह बदुशा ने विचार साझा किये

Tue Mar 17 , 2026
मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) अभिनेता ताहा शाह बदुशा ने ऑस्कर वीक के दौरान सिनेमा की इसी बढ़ती पहचान पर अपने विचार साझा किए और बताया कि इस क्षेत्र की दमदार कहानियाँ अब दुनिया भर के दर्शकों से गहराई से जुड़ रही हैं। वैश्विक मनोरंजन जगत में हो रहे बदलावों पर […]

You May Like