
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चल रहे HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर संदीप जी आर ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन में रुचि न रखने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्यवाही करें।
टीकाकरण की ब्लॉक वार समीक्षा की और जिन ब्लॉक में अपेक्षाकृत कम प्रगति दर्ज हुई है वहां के संबंधित अधिकारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में रुचि न लेने वाले बीएमओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अब स्कूलों और हॉस्टलों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में उपयोग किया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी,
उपायुक्त (अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग) को संयुक्त कार्य-योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
