खुले गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत…जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के सुआम गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के समीप बने खुले गड्ढे में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण बच्ची उसमें डूब गई और उसकी जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद गांव में खुले पड़े गड्ढे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जा रहा है कि यह गड्ढा कई महीनों से खुला पड़ा था ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इतने लंबे समय तक गड्ढे को भरा क्यों नहीं गया या उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। यदि समय रहते गड्ढे को बंद कर दिया जाता या उसे सुरक्षित किया जाता तो शायद मासूम की जान बच सकती थी लोगो ने मांग हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि खुले गड्ढों को लेकर बरती जा रही लापरवाही का गंभीर मामला भी है घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से मासूम के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे किसी की लापरवाही थी या नहीं। ग्रामीणों की नजर अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है

Next Post

रील बनाते समय बाइक समेत पातालकोट की खाई में गिरा युवक, मौत

Wed Sep 9 , 2026
छिंदवाड़ा। पातालकोट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिमटीपुर रेस्टहाउस के पास पातालकोट की गहरी खाई के नीचे रील बनाते समय बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक चालक सुरभान पिता धाधी खमरिया उम्र 25 साल निवासी सीधोली की मौत हो गई। घटना की सूचना […]

You May Like