संदिग्ध युवक से 10.39 ग्राम एमडी ड्रग जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: सदरबाजार पुलिस ने एक आरोपी को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 10.39 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपए बताई गई है.थाना प्रभारी यशवंत बड़ौले ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान गणेश मंदिर के पीछे स्थित खाली मैदान में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया.

पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास रखी पॉलिथीन में जिप पैक थैली में मटमैले सफेद-भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला. पूछताछ में आरोपी ने उक्त पदार्थ को एमडी ड्रग बताया, जांच में इसका वजन 10.39 ग्राम पाया. आरोपी की पहचान रेहान हुसैन निवासी एरोड्रम के रूप में हुई है. इस संबंध में सदरबाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक घायल

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विजयशंकर महोदिया ने बताया कि संजय नगर बड़ोदिया एमा में रहने वाले 38 […]

You May Like