छत्तीसगढ़ में कोरोना के 12 नए मामले

रायपुर 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई , वहीं 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

यह जानकारी कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से प्राप्त हुई है। प्रदेश के सात जिलों में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सक्रिय मामले रायपुर से छह मरीज मिले हैं जबकि बिलासपुर में चार और दुर्ग जिले से दो नए संक्रमित सामने आए हैं।

प्रदेश में वर्तमान में कुल 42 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से 35 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही छह मरीज़ों का इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है और एक मरीज आईसीयू में भर्ती है। वहीं अब तक 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

 

Next Post

उज्जैन में वन-वे व्यवस्था फेल, दो मार्गों पर हो रहा नियमों का उल्लंघन

Fri Jun 13 , 2025
उज्जैन: उज्जैन शहर में 2 जून से लागू की गई वन-वे व्यवस्था दो प्रमुख मार्गों पर विफल होती नजर आ रही है. चौबीस खंभा से मराठा मार्ग होते हुए हरसिद्धि पाल और हरसिद्धि पाल से कहारवाड़ी, पान दरीबा होते हुए गुदरी मार्ग को एकांगी घोषित किया गया था. आदेश के […]

You May Like

Play sound