गाली देने से नाराज साथी ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम पडऱी में 3 मार्च को हुई 60 वर्षीय हल्लू कोल की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का साथी मैकू कोल ही निकला। शराब के नशे पर गाली देने से नाराज होकर उसने हत्या को अंजाम दिया था।

एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम छत्तरपुर निवासी हल्लू कोल पिछले 2 साल से ककरहाई रपटा के पास रघुवीर की टपरिया में रहता था और वहीं खेतों की रखवाली का काम करता था। 3 मार्च की सुबह उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। अंतिम बार मैकू के साथ देखे जाने के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में लेकर उससे पूछताछ की थी। जिसमें उसने हत्या करना कबूल किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि 2 मार्च की शाम हल्लू कोल और मैकू कोल ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद जब वे वापस हल्लू की झोपड़ी की ओर जा रहे थे, तभी ककरहाई तालाब के पास रपटे पर दोनों के बीच विवाद हो गया। नशे में धुत हल्लू कोल, मैकू को गालियां देने लगा। शुरुआत में मैकू ने बुजुर्ग समझकर उसे नजरअंदाज किया, लेकिन झोपड़ी के पास पहुँचते ही हल्लू ने फिर से गालीगलौज शुरू कर दी।
गालियों से गुस्साए मैकू कोल ने हल्लू को धक्का दे दिया, जिससे वह पत्थर पर गिर गया और उसके सिर में चोट आ गई। इसके बावजूद जब हल्लू ने गाली देना बंद नहीं किया, तो मैकू ने उसे दो-तीन बार और धक्का दिया। अंत में आक्रोश में आकर मैकू ने पास पड़ी लकड़ी से हल्लू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Next Post

तीन नशे के सौदागरों को दबोचा, लाखों का गांजा और शराब जब्त

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर: क्राइम ब्रांच के साथ कोतवाली और रांझी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर तीन नशे के सौदागरोंको दबोचा है, जिनके पास से करीब 7.5 किलो गांजा, भारी मात्रा में कच्ची शराब और नगदी बरामद की गई है।थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना […]

You May Like