जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को पुरस्कार प्रदान 

झाबुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत झाबुआ के तत्वावधान में पीजी कॉलेज के खेल परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत प्रीति पंघाल की उपस्थिति में आयोजित हुई । प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विद्याओं का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग की कबड्डी, महिला वर्ग की खो-खो तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के विभिन्न ग्रामों एवं विद्यालयों से आए विजेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष राजेश भटेवरा, जिले के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बंसीलाल डावर, प्रोफेसर डॉ. राजू बघेल एवं पीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. जयमाल डामोर उपस्थित रहे एवं कोच की भूमिका में जेवेंद्र बोराडे, जयंतीलाल परमार एवं शुभम अमलियार मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बाद जयमाल डामोर द्वारा गोला फेंक कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को प्रारम्भ किया। *मेडल, सर्टिफिकेट एवं टीशर्ट प्रदान कर सम्मानित किया -* समापन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया द्वारा विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को मेरा युवा भारत की ओर से पुरस्कार, मेडल, सर्टिफिकेट एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ विजेता युवा मंडलों को खेल सामग्री की किट का भी वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए पढ़ाई को भी समान महत्व देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रिमी यादव, विजय मेड़ा, रानी परमार, पंकज मालवीय, पारसिंह चगोड, भुवन भूरिया एवं राजेंद्र भूरिया आदि का विशेष योगदान रहा।

Next Post

एमबीए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें: हाईकोर्ट

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने एमबीए के 29 छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का राहतकारी आदेश पारित किया है। मामला एमबीए सत्र 2025-26 की काउंसलिंग से संबंधित था। याचिकाकर्ता निजी महाविद्यालय की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार जैन ने पक्ष […]

You May Like