इंदौर: महिला थाने में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहले मामले में महालक्ष्मी नगर निवासी 38 वर्षीय पिंकी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति गोदेश्वर पंवार और ससुर मारुति रामहरि पंवार निवासी बारामती (पुणे) ने दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, आरोप है कि गाली-गलौज कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.
वहीं दूसरे मामले में भिवंडी (महाराष्ट्र) निवासी 35 वर्षीय मोनिका ने पति अजय कर्णकार, ससुर कैलाश, विमल, विजय और हंसा कर्णकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया, गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. थाना थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की है.
