ईपीएफओ ने अप्रैल में 18.92 लाख अंशधारक जोड़े

नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)में इस वर्ष

अप्रैल में 18.92 लाख नए अंशधारक जुड़े हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 के महीने में 18.92 लाख अंशधारक कर्मचारी

भविष्य निधि से जोड़े गए हैं। इससे पिछले महीने मार्च की तुलना में यह वृद्धि यह 31.29 प्रतिशत है।

इसके अलावा, अप्रैल 2023 की तुलना में यह 10 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल 2024 में 2.49 लाख महिला अंशधारक जोड़ी गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा में सबसे अधिक अंश धारक जोड़े गए हैं। इन राज्यों का वृद्धि में लगभग 58.30 प्रतिशत हिस्सा है।इन राज्यों ने अप्रैल के दौरान कुल 11.03 लाख अंशधारक जोड़े हैं।सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र महीने के दौरान 20.42 प्रतिशत अंशधारक जोड़कर सबसे आगे है।

सर्वाधिक अंशधारक विशेषज्ञ सेवाएं, व्यापार – वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या सामान्य इंजीनियरिंग उत्पाद, इंजीनियर – इंजीनियरिंग ठेकेदार, स्कूल, भवन और निर्माण उद्योग, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल आदि उद्योगों में बढ़े हैं।

Next Post

देश की प्रगति को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता से मापा जा सकता है: मुर्मु

Thu Jun 20 , 2024
नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता को जरूरी बताते हुए गुरूवार को कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति को उस देश या समाज के लोगों द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता से मापा जा सकता है। श्रीमती मुर्मु ने यहां पंडित दीनदयाल […]

You May Like