ग्वालियर: बालाबाई के बाजार स्थित कुंजबिहारी अग्रवाल के मकान में आग लगने से उनकी पुत्रवधु की मृत्यु हो गई जबकि पांच लोगों को बचा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने दमकल दस्ते को समुचित प्रबंध और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय भी घटनास्थल पर पहुंचे । आग पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला निरंतर जुटा रहा। आज सुबह आग पर काबू पा लिया गया।
