खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

नीमच: रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ खीमला में निर्माणधीन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मैं कार्यरत एलएनटी प्राइवेट लिमिटेड में आज होली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में तब्दील हो गई जब व्यक्ति रूपेश पिता रामदेव प्रसाद निवासी बिहार बेगूसराय की अचानक काम के दौरान तबियत बिगड़ जाने के चलते मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का मंगलवार की सुबह से व्रत था एवं उसकी शरीर में घबराहट एवं दर्द की शिकायत हो रही थी.

जिससे देर शाम प्राथमिक उपचार के बाद सिविल हॉस्पिटल रामपुरा भिजवाया गया जहां रास्ते में युवक ने अपना दम तोड़ दिया रामपुरा सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर अभिषेक चौहान ने मरीज का परीक्षण कर युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक रूपेश पिता रामदेव प्रसाद बेगूसराय बिहार के पास किसी गांव का रहने वाला था एवं एलएनटी प्राइवेट लिमिटेड में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रहा था जहां युवक की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई वहीं जब परिवार को यह खबर मिली तो परिवार में मातम का माहौल निर्मित हो गया युवक का पोस्टमार्टम कल सुबह सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में किया जाएगा एवं शव कंपनी के अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा

Next Post

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में फरार आधा दर्जन आरोपित, ठिकानों पर छापेमारी

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड ने कई शहरों में ठगी का मकडज़ाल फैलाया था।जबलपुर के अलावा छिंदवाड़ा, लखनादौन, कहानी, धनौरा समेत अन्य शहरों में नीलाम गोल्ड खरीद कर सराफा के बडे व्यापारियों को ऊँचे दामों मेें बेचकर मोटी कमाई का लालच देकर करोड़ों रूपए […]

You May Like